BIHARBreaking NewsSTATE

बहन को हुआ चचेरे भाई से इश्क, भागकर मंदिर में की शादी, लॉक डाउन की वजह से लौटे घर

PATNA : कहा जाता है की प्यार अंधा होता है. जब किसी को प्यार होता है तो यह जाति-पाती और रिश्तों की दीवार नहीं देखता. अमीरी गरीबी की खाई भी इसका रास्ता नहीं रोक सकता.

ऐसा ही एक मामला पटनासिटी में सामने आया है. जहाँ पर चचेरे भाई बहन को एक दूसरे से प्यार हुआ. उसके बाद दोनों ने घर से भाग कर मंदिर में शादी कर ली. लेकिन कोरोना महामारी के बीच लगे लॉकडाउन ने दोनों को घर आने पर मजबूर कर दिया.

बता दें कि लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे लोग लगातार पटना पहुँच रहे हैं. इसी क्रम में घर से भाग कर शादी करने वाले चचेरे भाई बहन भी पटना सिटी के अगमकुआं स्थित जीरो माइल पहुँचे. जहां पुलिस ने युवक युवती से पूछताछ की. पूछताछ करने के दौरान ही पता चला कि ये दोनों चचेरे भाई बहन है और घर से भाग कर शादी की है. जहाँ पुलिस उनके परिजनों को बुलाकर पूछताछ में जुटी हुई है.

बताया जाता है कि युवक और युवती दोनों सीतामढ़ी के रहने वाले भाई बहन है और घर से भागकर शादी कर गाजियाबाद में रहते थे. लेकिन कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन की घोषणा के बाद दोनों को घर आने पर मजबूर होना पड़ा. फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले में परिजनों से पूछताछ में जुटी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.