BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

राजगीर के दिगम्बर धर्मशाला के कमरे में मिला 4 जैन सैलानियों का श’व, सनसनी

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में बड़ी घटना हुई है। राजगीर के दिगम्बर धर्मशाला के एक कमरे में 4 जैन सैलानियों के शव मिले हैं। एक साथ चार जैन सैलानियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। 4 जैन सैलानियों की मौत की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

दिगम्बर धर्मशाला के अंदर चार शव की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के भी कान खड़े हो गए हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में सभी शव मिले हैं वो कमरा अंदर से बंद था। जो तस्वीर सामने आई है उसमें नजर आ रहा है कि पुलिस बल वहां जांच-पड़ताल कर रहा है।

राजगीर थाना क्षेत्र में इस घटना से खलबली मच गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कमरे से बदबू आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि चारों पर्यटक राजगीर घूमने आए थे और फिर बाद में इन सभी सभी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, 4 सैलानियों के एक साथ फांसी लगाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक टीम को पूरे मामले की तफ्तीश के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.