BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

चीनी मिलों पर ऐक्शन नीतीश सरकार, इन जिलों के डीएम को गन्ना उद्योग विभाग ने दिया खास टास्क

बिहार : बिहार में सरकार ने नए चीनी मिल खोलने और पुरानी बंद पड़ी यूनिट को चालू करने को लेकर नयी कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के. सेंथिल कुमार ने 14 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर रिपोर्ट तलब किया है। पत्र में एक सप्ताह के भीतर भूमि चयन कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है ताकि, चीनी मिल लगाने की दिशा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अपर मुख्य सचिव ने नई चीनी मिलों को लगाने और बंद पड़ी चीनी मिलों का जीर्णोद्धार कराने के लिए 14 जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सात दिनों में 100 एकड़ जमीन की रिपोर्ट भेजने को कहा है। इनमें पटना, नवादा, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, बेतियां, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गयाजी, शिवहर, रोहतास और पूर्णिया जिला शामिल है।

चीनी मिल चुनावी मुद्दा

बिहार में नौकरी और रोजगार 2025 के विधानसभा चुनाव समेत सामान्य राजनीति का बड़ा मुद्दा है। एनडीए ने चुनावी घोषणा पत्र में अगले पांच सालों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का वादा किया है जिसिका जिक्र सीएम नीतीश अक्सर करते रहते हैं। केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों की आय को दो गुनी करने के लक्ष्य पर भी काम कर रही है। माना जा रहा है कि इसी दिशा में गन्ना उद्योग विभाग ने प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के साथ कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों के संबंध में एक बैठक की। इस बैठक में विशेष रूप से गयाजी जिले में कृषि एवं किसानों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने स्पीकर को आश्वस्त किया कि गयाजी जिले में चल रही कृषि संबंधी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन को प्राथमिकता के साथ निष्पादित किया जायेगा। किसानों की सुविधा और आय बढ़ाने पर सरकार सक्रिय है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.