BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो स्टील प्लांट के ब्ला’स्ट फर्नेस मे हुए घ’टना को लेकर जाँच कमिटी गठित

बोकारो : बीते 15 मई को बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस हुई घटना के बाद झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बोकारो स्टील प्लांट में प्रदूषण नियंत्रण के प्रावधानों के अनुपालन की जांच का आदेश दिया है। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष एके रस्तोगी ने बोकारो स्टील प्लांट में हाल में हुई दुर्घटना के आलोक में इस जांच का आदेश दिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति बनायी गयी है। इसमें डीपी सिंह, आरएन चौधरी और आशुतोष आनंद शामिल किये गये हैं।

यह समिति 72 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। बता दें कि 15 मई को बोकारो इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में कार्य के दौरान दो ठेका मजदूर बुरी तरह से झुलस गये थे। दोनों को गंभीर हालत में बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों मजदूर सामान्य पाली की ड्यूटी में तैनात थे, जो कि इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस सात में ट्रांसफॉर्मर के पैनल की मरम्मत कर रहे थे। तभी उसमें करंट आने के साथ फ्लैश कर गया, जिसमें दोनों मजदूर पूरी तरह झुलस गये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.