बिहार में भी हो सकता है टिड्डियों का हमला, राज्य सरकार ने किया सतर्क
टिड्डी दल के अटैक को लेकर जो बिहार सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पाकिस्तान से निकला टिड्डियों का दल यूपी के सीमावर्ती जिलों तक पहुंच चुका है।
यूपी और मध्य प्रदेश में टिड्डियों ने फसलों पर कहर बरपाया है लिहाजा अब बिहार में भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडवाइजरी जारी की है उसके मुताबिक मक्का के साथ-साथ आम, लीची और अन्य सब्जियों की फसलों को नु’कसान पहुंचा सकते हैं। इससे बचाव के लिए खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने को कहा गया है।
कृषि विभाग ने किसानों को वार्निंग मैसेज जारी कर यह सूचना दी है, कि जिस किसी इलाके में भी टिड्डी दिखाई पड़े उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें।

राम शरणागत मिश्र की खबर जानीपुर से



Leave a Reply