बियाडा सचिव साथ बैठक कर उपायुक्त ने कहा प्रवासी श्रमिकों को योग्यता अनुसार मिलेगा कार्य
बोकारो : प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने तथा नए उद्योग धंधे स्थापित करने हेतु आवंटित भूमि को लेकर उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने आज बियाडा सचिव श्री संदीप कुमार तथा बियाडा के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बिडिंगकार्य करनासुनिश्चित करें
आज के बैठक में 12 भूमि आवंटन के लिए 40 आवेदन प्राप्त हुए। 7 भूमि के लिए 30 आवेदन मिले जिसका बिडिंग करने को कहा गया है। एक भूमि पर मामला कोर्ट में रहने के कारण आवेदन को स्थगित रखा गया है। 4 भूमि आवंटन एकल बिडिंग का था जिसपर निर्णय लिया जा रहा है। बिडिंग कार्य ऑनलाइन किया जाना है। 12 मामले जिस इकाई अधिष्ठापन के लिए जमीन खरीद की गई उसके जगह अन्य इकाई अधिष्ठापन का प्रस्ताव दिया गया जिसमें 8 पर स्वीकृति दी गई।

प्रवासीश्रमिकों कोयोग्यता अनुसार मिलेगा बियाडा के साथ बैठक में प्रवासी श्रमिकों को उनकी योग्यता के अनुसार कार्य दिए जाने पर चर्चा की गई। जिस प्रकार से प्रवासी श्रमिक योग्यता धारित कर रहे होंगे उसी प्रकार से कार्य दिया जाएगा ताकि बेरोजगारी को दूर दूर तक पनाह नही दिया जा सके। सभी श्रमिकों का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है।



Leave a Reply