BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

प्रशासन द्वारा बालू लदे ट्रकों पर की गई का’प्रशासन द्वारा बालू लदे ट्रकों पर की गई कार्रवाई
रामगढ़ : उपायुक्तर्रवाई रामगढ़ : उपायुक्त

प्रशासन द्वारा बालू लदे ट्रकों पर की गई कार्रवाई
रामगढ़ : उपायुक्त संदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर व तदनुसार दिए गए निर्देश पर बुधवार को अंचल अधिकारी पतरातू श्री निर्भय कुमार, खनन पदाधिकारी, एसडीपीओ पतरातू एवं थाना प्रभारी, पतरातू द्वारा पतरातू प्रखंड अंतर्गत टोकीसूद के देवगढ़ घाट के समीप अवैध बालू लदे ट्रकों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 13 वाहनों को अवैध बालू ढोने के मामले में दोषी पाया गया जिसके बाद सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया। इस संबंध में सभी आरोपियों पैट FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक को प्राप्त सूचना के आधार पर स्थानीय प्रशासन व उपाधीक्षक मुख्यालय की टीम के द्वारा गोला प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में भी अवैध बालू लदे ट्रकों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध तरीके से बालू ढोने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 11 लोगों को गिरफ्तार कर उन पर एफ आई आर दर्ज किया गया है।उपायुक्त द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को थाना से समन्वय कर नियमित कार्यवाई का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.