BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

SITAMARHI: एआईकेएससीसी के आह्वान पर धरना/प्रदर्शन

सीतामढ़ी अखिल भारतीय किसान सं’घर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय आह्वान पर घ’टक संगठनों संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा उतर बिहार ,किसान सभा,जय किसान आन्दोलन के तत्वावधान मे गांधी मैदान सीतामढी मे शहीद स्मारक पर पुष्पाजलि अर्पित करने के साथ मोर्चा के उतर बिहार केअध्यक्ष डा आनन्द किशोर की अध्यक्षता मे किसान जनविरोध के तहत एक दिवशीय धरना कार्यक्रमआयोजित किया गया।जिले के विभिन्न प्रखण्डों मे भी धरना तथा प्रदर्शन कर सरकार के किसान विरोधी रबैये पर गुस्सा का इजहार किया गया।

धरना के मारफत वर्षा तथा ओलावृष्टि से प्रभावित जिले के सभी प्रखण्डों के सभी किसानो को छतिपूर्ति अनुदान देने,किसान विरोधी जिला कृषि पदाधिकारी को स्थानान्तरित कर उसके कार्यकलाप की जांच कराने,कोरोना तथा आपदा प्रभावित किसानों के सभी कर्ज माफी, प्रति एकड 25हजार इनपुट अनुदान, किसान सम्मान की राशि 18हजार करने,बाहर से आये किसान मजदूरों को रोजगार की गारंटी करने,कृषि उत्पादों का सीटू फार्मूले पर ड्योढा मूल्य तय कर उससे कम पर खरीद को गैरकानूनी घोषित करने,रीगा चीनी मिल के जिम्मे गन्नामूल्य के बकाये तथा लिमीट के185करोड़ रूपये का भुगतान कराने तथा कृषि की लागत घटाने हेतू खाद, बीज की निशुल्क आपूर्ति तथा ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने की सरकार से मांग की गई तथा जनप्रतिनिधियों से किसानों के सवालों पर चुप्पी तोडने काआग्रह किया गया।प्रस्ताव किया गया कि किसानो के दुखों की उपेक्षा की गई तो लाक डाउन के बाद संघर्ष तेज करने के साथ समाहरणालय का घेराव किया जायेगा।धरना को मोर्चा के नेता डाआनन्दकिशोरने संबोधित करते हुए कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। मोर्चा के जलंधर यदुबंशी,किसान सभा के जयप्रकाश यादव,प्रो दिगम्बर ठाकुर,स्वराज इन्डिया के संजयकुमार, आफताब अंजुम, मोर्चा नेता ब्रजमोहन मंडल, लालबाबू मिश्र, चन्द्रदेवमंडल, उपेन्द्र प्रसाद कापड़, पवन कुमार चौरसिया,गांधीवादी प्रमोद कुमार मिश्रा, किसान सभाके रामबाबू सिह ,मो गयासुद्दीन ,नवीन कुमार, ओमप्रकाश ने संबोधित किया। इधर सोनबरसा प्रखण्ड में लालधारी राय, परमेश्वर राऊत, रीगा मे सर्वजीतयादव, विजय कुमार सिह, गुलाबबाबूसिह, श्री कृष्ण सिह,रामाशंकर सिंह ,अशोक निराला ,डूमरा मेभोला बिहारी, शिवशंकर यादव ,ओमप्रकाश,परसौनीमे रामनरेश यादव, रून्नीसैदपुर मे नरेश साह,कामेश्वर सिह, वेलसण्ड मे सूर्यदेव भगत, मेजरगंज मे चन्देश्वर नारायण सिंह, अशोक कुमार ,विजय कुमार, ओमप्रकाश कुशवाहा ,बाजपट्टी मे सत्यनारायण सिह, तथा ताराकांत झा के नेतृत्व मे अलग-अलग धरना प्रदर्शन कर किसानों की मांगो पर कार्रवाई की मांग की गई ।


धरना के अंत मे लाक डाउन मे मृत किसान -मजदूरों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा सरकार से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.