BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना में बड़ा हा’दसा, पुल की स्लैब गि’रने से 3 बच्चे दबे, लोगों में आ’क्रोश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा हा’दसा हुआ है. ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में एक बड़ी लापरवाही के कारण तीन बच्चे पुली की स्लैब गि’रने से नीचे दब गए हैं. तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

घटना राजधानी के बेली रोड इलाके की है. जहां लोहिया पथ चक्र के निर्माण के दौरान यह घट’ना हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पुल निर्माण के दौरान स्लैब को चढ़ाया जा रहा था. इस दौरान स्लैब गिरने से उसके नीचे 3 बच्चे दब गए. इस घ’टना के बाद मौके पर अ’फरा-त’फरी का माहौल बन गया. आ’नन-फा”नन में तीनों बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है. तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रेन के माध्यम से पत्थर को हटाया जा रहा था. इस दौरान वहां तीन बच्चे मौजूद थे. जैसे ही पत्थर नीचे गिरा तीनों बच्चे उसकी च’पेट में आ गए. फिहाल बच्चों के परिजनों में काफी आ’क्रोश देखा जा रहा है. परिजन हंगा’मा कर रहे हैं. घट’ना स्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं. नाराज परिजनों ‘को पुलिसवाले समझाने में लगे हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.