मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह को सेवादार मंच के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु अति संवेदनशील क्षेत्र मुजफ्फरपुर जंक्शन एवं इसके आसपास के क्षेत्रों को सील करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।इस दौरान पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए मंच के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि जहां कोरोना महामारी का प्रकोप बिहार के बाहर से आने वाले मजदूर भाइयों के कारण बढ़ती चली जा रही है इसके चपेट में हमारा मुजफ्फरपुर जो पूर्व में ग्रीन जॉन में था।
लेकिन आज यह कोरोना संक्रमण की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिस प्रकार मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भारी संख्या में प्रतिदिन अन्य राज्यों खासकर महाराष्ट्र, गुजरात और नई दिल्ली जैसे रेड जोन क्षेत्रों से भी मजदूर भाई आ रहे हैं जिन पर किसी भी प्रकार की देख-रेख प्रशासन के द्वारा नहीं किए जाने के वजह से वे खुलेआम जंक्शन से बाहर एवं आस-पास के क्षेत्रों में खरीदारी करते एवं घूमते हुए देखे जा रहे हैं।

इस वजह से शहर में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। इस दौरान साथ में अधिवक्ता दीपक निषाद, अशोक कुमार देशभक्त, उमाशंकर सहनी, चिराग पोदार, मोहम्मद गुलाब, अधिवक्ता सुशील कुमार, मोहम्मद आमिर हसन आदि मौजूद रहे।
Input: The Bihar News



Leave a Reply