BHAGALPURBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बिहार के दो जिलों के लिए भागलपुर का जर्दालु आम और मुजफ्फरपुर के लीची का ऑनलाइन बुकिंग शुरू

भागलपुर के जर्दालु आम की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। उद्योग विभाग के पोर्टल पर पहले ही दिन 517 लोगों ने इसकी बुकिंग करवाई। इनमें ज्यादातर लोग पटना के हैं। विभाग जर्दालू आम की होम डिलीवरी सिर्फ भागलपुर और पटना के शहरी इलाकों में ही देगा। 70 रुपए किलो में आम डाक से लोगों के घर पहुंचेगा। सहायक निदेशक उद्यान अजय कुमार सिंह ने बताया, डाकिया घर पर आम लेकर पहुंचेगा। उसके साथ किसान का भी एक व्यक्ति होगा। उनके पास पाॅश मशीन होगी।लोग नकद भुगतान भी कर सकेंगे। कोरोना महामारी के कारण किसानों व उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उद्यान विभाग ने बाग से घर तक योजना बनाई है। सहायक निदेशक उद्यान ने बताया, आम की होम डिलीवरी के लिए कम से कम पांच किलो आम की बुकिंग करवानी होगी। एक जून से 20 जून तक आम की डिलीवरी हाेगी। आम के लिए सुल्तानगंज के महेशी तिलकपुर निवासी अशाेक चाैधरी के आम उत्पादक संघ को चुना गया है।

उनके बाग के ही आम की डिलीवरी होगी।जर्दालु की बुकिंग के लिए उद्यान विभाग के वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर माेबाइल नंबर व पासवर्ड देना हाेगा। सहायक निदेशक ने बताया, मुजफ्फरपुर की शाही लीची की बुकिंग भी की जा रही है। लेकिन इसका लाभ पटना व मुजफ्फरपुर के लाेगाें काे ही मिलेगा। भागलपुर के लाेगों का इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.