BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: अपर समाहर्ता ने नावाडीह प्रखंड कोविड-19 के तहत किए जा रहे कार्यो का लिया जायजा…

बोकारो : अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता आज दिनांक 26 मई 2020 को नावाडीह प्रखंड पहुंचे तथा प्रखंड अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों के साथ-साथ कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों का भी जायजा प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी से लिया। केंद्र तथा राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत लाभुकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का भी उन्होंने जायजा लिया।

इस दौरान अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता ने सुरही ग्राम में कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम हेतु राहत कार्य, राशन वितरण, सफाई एवं सैनिटाइजेशन छिड़काव आदि किए जा रहे कार्यों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा उसे और बेहतर तरीके से करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.