BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

बिहार बोर्ड का टॉपर बना हिमांशु, पिता के साथ बेचा करता था सब्जी, 14 घंटे की पढ़ाई, बनना चाहता है सॉफ्टवेयर…

बिहार मैट्रिक बोर्ड ने आज रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें रोहतास के हिमांशु राज बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर बने हैं. हिमांशु ने 96.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं. उन्हें 481 नंबर मिले हैं. टॉपर बनने के बाद हिमांशु ने कहा कि कोचिंग के साथ पापा भी पढ़ाई कराते थे. घर में 14 घंटे की पढ़ाई करते थे. जिसके बाद आज वह टॉप आए है. हिमांशु ने कहा कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं. इसको लेकर वह आगे भी कड़ी मेहनत करेंगे.
किसान का बेटा हैं हिमांशु

फर्स्ट बिहार से बातचीत में हिमांशु ने कहा कि पापा किसान है. वह दूसरे के खेत लेकर खेती करते हैं. कई बार तो पढ़ाई के दौरान आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परेशानी भी हुई, लेकिन किसी तरह से पढ़ाई जारी रहा.

खुद बाजार में बेचे सब्जी

हिमांशु ने कहा कि वह कई बार अपने पिता के साथ बाजार में सब्जी भी बेचा करते थे. जिससे पिता की मदद हो सके. इनके बाद वह पढ़ाई पूरे मन से पढ़ाई करते थे. यही कारण है कि आज टॉप आया हूं. परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है.

Source : FirstBihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.