सदर थाना के गोबरसही में कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र कृष्ण मुरारी और उनके पट्टीदार संतोष साह समेत अन्य के बीच मा’रपी’ट की घट’ना घ’टी। विधायक पुत्र ने घर पर रोड़ेबाजी और फायिरंग करने का आरोप लगाया है। कहा कि वे गो’ली चलने के दौरान नीचे झु’क गए थे जिससे वे बाल-बाल बच गए। आरो’पितों ने उनके गले में गमछा बांधकर घ’सीटते हुए जान मा’रने का प्रयास किया। 25 हजार रुपये भी छीन लिये।
मा’मले में विधायक के पुत्र कृष्ण मुरारी ने सदर थाना में एफआईआर कराई है। इसमें मनोज साह, संतोष साह, सूरज और सुधीर समेत 10 अज्ञात को आरोपित बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष से संतोष कुमार गुप्ता ने भी एफआईआर दर्ज करने को आवेदन दिया है। उन्होंने भी मा’रपी’ट, धम’की देने और पि’स्तौल लहराने का आ’रोप लगाया है।
उन्होंने विधायक के अलावा उनके पुत्र राजा गुप्ता और कृष्ण मुरारी समेत अन्य के खि’लाफ शि’कायत की है। थानेदार संजीव सिंह निराला ‘ने बताया कि दोनों मामलों की छानबीन की जा रही है।
घर से निकलने के दौरान हुई घ’टना
विधायक के पुत्र ने बताया कि उनके घर के सामने आरोपित मिट्टी और रोड़ा गिरा रहे थे। वे अपने वाहन से चालक के साथ घर से निकले। देखा कि रास्ता जाम हो चुका है। इसे हटाने को कहा तो आरोपितों ने उनके साथ गा’ली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू करदी। बचाने आए ‘चालक के साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों के जुटने पर आरोपित अपने घरों में घुस गए। घट’ना के दो दिन बाद 24 मई को आ’रोपितों ने उनपर ‘पि’स्टल से फा’यरिंग कर दी। कहा कि हर माह 25 हजार रुपये रंगदारी देना होगा। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार की ह’त्या कर दी जाएगी।

बंटवारा का बता रहे वि’वाद
संतोष गुप्ता ने बताया कि विधायक केदार प्रसाद गुप्ता उनके पट्टीदार हैं। 22 मई को जमीन बंटवारा को लेकर उनसे विवाद हुआ था। जमीन बांटने की बात कहने के अगले दिन 23 मई को उनका पुत्र राजा आया और गा’ली-ग’लौज करते हुए मा’रपी’ट की। 24 मई को पंचायती रखी गई। लेकिन, विधायक ने पंचों को धमकी देकर भगा दिया। विधायक के पुत्र पिस्तौल निकालकर ले आए और ध’मकी देने लगे कि गोली से उड़ा देंगे। आसपास के लोगों के जुटने पर सभी चले गए।



Leave a Reply