BIHARBreaking NewsPATNASTATE

तेजप्रताप ने नए स्टाइल में दी ईद की बधाई, कहा- ईद आई तुम न आए, क्या मजा है ईद का

पटना :  देश में इस वक्त कोरोना वायरस जैसी महामारी का कहर जारी है, लॉकडाउन के कारण कई तरह की बंदिशें भी लगी हुई हैं. और इस सबके बीच देश आज ईद मना रहा है, रविवार की शाम को देश में ईद का चांद निकला. सोमवार को देश ईद-उल-फितर मना रहा है और अमन की दुआ मांग रहा है.

इस बीच लालू यादव के बड़े बेटे और सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने ईद के मौके पर नए स्टाइल में बधाई दी है.तेजप्रताप यादव ने बकायदा अपने ट्वीटर अकाउंट पर टिक टॉक पर वीडियो बनाकर ईद की बधाई दी है.

तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि ईद आई तुम न आए, क्या मजा है ईद का, ईद ही तो नाम है एक दूसरे के दिद का.सभी मुस्लिम भाईयों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.