Breaking NewsHealth & WellnessNational

पटना में 20 दिन के बच्चे ने कोरोना को हराया, गले से लगाकर रो पड़ी मां…

PATNA : बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण के खतरे के बीच कोरोना मरीजों के ठीक होने की राहत भरी खबर भी आ रही है. रविवार को एक ऐसी ही राहत भरी खबर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आई.

14 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 20 दिन के बच्चे ने कोरोना को हरा दिया है. रविवार को बाढ़ के बेलछी का 20 दिन का मासूम, वैशाली का दो वर्ष का बच्चा समेत चार मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया. अपने मासूम को देखते ही मां गले से लगाकर रो पड़ी. लेकिन ये मां की आंखों में ये आंशू खुशी के थे.

इस बारे में प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सबकी दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया है.  अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने वालों में से 14 मई को भर्ती बाढ़ बेलछी के 20 दिन का नवजात, पंद्रह मई को भर्ती महुआ वैशाली के दो वर्ष का बच्चा शामिल हैं. उसके साथ ही अस्पताल से ठीक होकर जाने वाले मरीजों की संख्या अब 153 हो गयी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.