BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

अब मुजफ्फरपुर के स्थानीय लोगों को हुआ कोरोना, अहियापुर क्षेत्र में तीन लोग आए च’पेट में

आज मुजफ्फरपुर जिले में कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं ।इनमें से एक सरैया (उम्र-26) एक मीनापुर(उम्र-26) दोनों सम्बंधित प्रखंड के कोरेंटाइन केंद्र में थे। दो अहियापुर (मुसहरी) और एक टीएमएच के निर्माण कार्य से जुड़े हुए भी शामिल है।इस  तरह से जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 हो चुकी है।एक मरीज फॉलोअप के क्रम में पॉजिटिव पाया गया है।वह पहले से ही आसोलेटेड था।सरैया का मरीज मुंबई से आए थे और मीनापुर का मरीज भी मुंबई से ही आए थे।

एक मरीज एसकेएमसीएच में स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे। उनका उम्र 40 वर्ष है।उनका कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है। अहियापुर के दोनों मरीजों जिनका उम्र क्रमश 38 एवं 35 वर्ष है ये पूर्व में पॉजिटिव पाए गए एम्बुलेंस चालक से सम्बंधित है।पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल टीम द्वारा कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया जा रहा है जहां निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उनका इलाज किया जाएगा। उन सभी के क्लोज कांटेक्ट की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.