BIHARBreaking NewsSTATE

Breaking : 24 घंटे में 6700 से ज्यादा कोरोना केस, अब तक देश में कुल 3867 मौ’त

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना मरी’जों की संख्या 1 लाख 31 हजार के पार पहुंच गई है. एक दिन में 6,767 नए केस सामने आए हैं.

कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,867 हो गई है. कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 54,441 है. महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं.

कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हजार के पार पहुंच गई है. एक दिन में 2,608 नए केस सामने आए हैं. अब तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते 1,577 लोगों की मौत हो चुकी है.

गुजरात में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 396 नए केस दर्ज किए गए. राज्य में 13 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. यहां अब तक कुल 802 लोगों की मौ’त हो चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.