BIHARBreaking NewsSTATE

राजद ने नीतीश सरकार से पूछे सवाल- ईद से पहले शिक्षकों को क्यों नहीं मिला वेतन? ला’परवाह अधिकारियों पर हो का’र्रवाई…

पटना – ईद से पहले सभी कर्मियों को मई माह तक का वेतन देने के आदेश के बावजूद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के ढुलमुल रवैया, लालफीताशाही के कारण शिक्षकों को वेतन नहीं मिला. आवंटन रहने के बाद भी पिछले चार महीनों का वेतन आज तक (फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई 2020) नहीं जारी किया गया।

आदेश के बाद भी शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने पर राजद ने सवाल उठाया है।आरडे़ी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि  शिक्षकों को ईद में भी वेतन नहीं मिलना अफसरों की लाप’रवाही की पराकाष्ठा है। सरकार के आदेश के बाद भी शिक्षकों को वेतन के लाले पड़े हैं.सरकार ने ईद से पहले वेतन देने का निर्देश दिया था लेकिन अधिकारियों ने उस पर अमल नहीं किया।

राजद प्रवक्ता ने सरकार पर अ’टैक करते हुए कहा कि राज्य के शिक्षक गर्मी की छुट्टी में भी सरकार के आदेश पर क्वारंटीन सेंटर में बिना मास्क, गलब्स, सेनेटाईजर के काम कर रहे हैं.लेकिन सरकार के अधिकारी किस कदर लापरवाह बने हैं कि वेतन नहीं रिलीज किया गया.

राजद प्रवक्ता मृ’त्युंजय तिवारी ने सरकार से मांग की है कि आदेश की अवहेलना करने वाले दोषी अधिकारियों पर एक्शन लें।आखिर वेतन के लिए राशि उपलब्ध होने और सरकार के आदेश के बाद भी क्यों नहीं वेतन का भुगतना हुआ।वैसे लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए.

Input: News 4nation

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.