मुजफ्फरपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता पाले खान द्वारा शहर के कोरोना योद्धा चिकित्सकों को माला पहनाकर स्वागत किया गया.
इस मौके पर पाले खान ने बताया कि इस आपदा की घड़ी मे हमारे चिकित्सक दिन रात अपने जान को जोखिम में डाल कर कोरोना वायरस जैसे महामारी से लड़ रहे है एवं लोगों की सेवा में जी जान से जुटे हैं। ऐसे मे उन सभी चिकित्सकों को आज हमलोगों ने सम्मानित कर उनकी हौसलाअफजाई की है।

साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी जो लोग इस आपदा की घड़ी मे दिन रात मेहनत कर रहे हैं वैसे लोगो को भी हमलोग सम्मानित करने का काम करेंगे।
इस कार्यक्रम में मो शौकत, मो इमरान, अफरीदी रहमान, वार्ड पार्षद अबदुल बाक़ी मौजूद थे।



Leave a Reply