मुज़फ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शबीना अहमद के खि’लाफ गुरुवार को विशेष निगरानी कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। इसमें सुपरवाइजर नीलिमा कुमारी, लेखापाल सह भांडारपाल अवध किशोर व दिनेश कुमार राय को भी आरोपित किया गया है।
परिवाद सकरा थाने के रामपुर मणि टोले कुलेसरा डीह की चांदनी कुमार ने अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के माध्यम से विशेष निगरानी कोर्ट में दायर किया है। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इसकी सुनवाई छह जून को होगी। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने फरियादी के बदले किसी दूसरे को आंगनबारी केंद्र पर नियुक्त कर दिया, जबकि इनकी क्रम संख्या दो थी। साथ ही इनके विरोध करने पर पदाधिकारी ने 2.50 लाख रुपये की मांग की।




Comment here