तीन और कोरोना संक्रमितों ने जीती जंग
- गुरुवार को हुए डिस्चार्ज
- बोचहां और मड़वन से संबंधित हैं तीनों मरीज
- अभी तक कुल 1430 सैंपल किए गये हैं संग्रहित
मुजफ्फरपुर। 21 मई
11 मई को जिले में 3 कोरोना मरीज पाए गये थे। जिनमें से दो बोचहां और। इन तीनों संक्रमितों का ईलाज कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट कर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा था। तीनों मरीज कल प्रथम जांच के बाद नेगेटिव पाए गए थे। इसके पूर्व 06 और पुनः तीन कुल 9 मरीज स्वस्थ हो चुके है। इस तरह कुल 09 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग में जीत हासिल की है। बुधवार को जिनके जांच नेगिटिव आये थे उन तीनों मरीजों को आज उनके घर होम कोरोनटाइन के लिए भेज दिया गया। इस तरह से जिले में कुल 9 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं । कोविड-19 से सम्बंधित अभी तक कुल 1430 सैम्पल कलेक्ट किया गया है।उनमें से 1238 का रिपोर्ट नेगेटिव आया है जबकि 31 पॉजिटिव मरीज मिले है। 161 का रिपोर्ट अवेटेड है। जो पॉजीटीव मरीज मिले हैं उनमें से बंदरा- 07,बोचहां-06 मुसहरी- 06, मड़वन- 3 , मुरौल- 03 ,पारू-02 ,मोतीपुर-01 कुढ़नी-01,सकरा-01 एवं मीनापुर 01 हैं।कुल एक्टिव केस 22 जबकिं 09 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।रिकवरी रेट अभी 29% है । जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा आइसोलेट किए गए मरीजों की चिकित्सा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है तथा आइसोलेशन केंद्र में भर्ती मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी स्वयं भी हालात पर नजर रखे हुए हैं एवं उनके द्वारा आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं ।
होम क्वारंटाइन कैसे करें?
होम क्वारंटाइन के लिए एक हवादार कमरा चुनें जिसमें टॉयलेट भी हो.
अगर आप उस कमरे में अकेले नहीं रह पायें और आपके साथ कोई और भी हो तो दोनों में कम से कम एक मीटर की दूरी रखें.
आप दोनों व्यक्ति घर के बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों से दूरी बनाकर रखें.
अगर आपको कोरोना के संक्रमण का शक है तो कृपया सार्वजनिक समारोह, शादी, पार्टी आदि से 14 दिन या स्वस्थ होने तक शामिल नहीं हों.
साबुन से हाथ धोएं और कम से कम 80 फीसदी अल्कोहल वाले हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें.
घर में पानी, बर्तन, तौलिया और सार्वजनिक उपयोग की अन्य चीज को न छुएं.
सर्जिकल मास्क लगाकर रहें, हर 6-8 घंटे में मास्क बदल दें. मास्क का डिस्पोजल सही तरीके से करें.





Leave a Reply