मुजः जिले के वरीय भाजपा नेता सह वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता साहू भूपाल भारती द्वारा विगत एक महीने से साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत मे कोरोना महामारी से बचाव करने को लेकर लगातार मुहीम चलाया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारत सरकार के द्वारा जारी किए गये गाइडलाइन के तहत साहू भूपाल भारती अपनी टीम के साथ इस वैश्विक महामारी से बचाव के तरीकों को जन-जन तक पहूंचाने मे अनवरत लगे हुए है।श्री भारती के मुताबिक इस मुहिम की शुरूआत भारत के विभिन्न प्रांतो मे फंसे लोगों की समस्याओं से सरकारी तंत्र को अवगत कराने व उन सभी तक सरकारी मदद का लाभ पहूंचाने मे सहयोग करने के साथ शुरू किया गया। जिस कारण गुजरात,महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों मे रह रहे साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के तमाम लोगों तक सरकारी मदद पहूंचाया जा सका।इसी क्रम मे क्षेत्र के लगभग हर पंचायत व गाँवों मे समाज के हर वर्ग तक मास्क, साबुन व सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है। खासकर दलित, महादलित,पिछड़ा , अतिपिछड़ा व आर्थिक रूप से कमजोर हर वर्ग के लोगों के बीच साफ सफाई से जुड़े इन चीजों का वितरण किया गया है। भूपाल भारती ने बताया कि कोरोना से लड़ाई लड़ रहे प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, डाॅक्टर, स्वास्थकर्मी, मीडियाकर्मी व सफाईकर्मी आदि को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित भी किया जा रहा है। साथ हीं बताया कि कोरोना महामारी के खात्मे तक साहेबगंज विधानसभा के घर-घर तक लोगों को जागरूक करने व मास्क साबुन आदि समानो की आपूर्ती करने की मुहिम लगातार चलाई जाएगी।




Leave a Reply