सीतामढ़ी डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा एवम एसपी अनिल कुमार ने पुपरी एवम बाजपट्टी के कई क्वारेंटाइन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कोरेन्टीन सेन्टर के आवासित श्रमिकों से हाल-चाल पूछा साथ ही उनके खाने-पीने ,मनोरंजन के समान खेलने की सुविधा साफ-सफाई, आदि व्यवस्थाओं की भी जाँच किया। उन्होंने कोरेन्टीन सेन्टर में रह रहे रोजेदारों से भी बातचीत कर उनके लिए भोजन की अलग से व्यवस्था का निर्देश दिया।
डीएम ने सभी कोरेन्टीन सेन्टर मे रह रहे लोगों को संबोधित कर न सिर्फ उनका उत्साहवर्धन किया बल्कि एक अभिवाहक कि तरह कोरोना से बचाव की जानकारी दी,साथ ही कोरेन्टीन सेन्टर की व्यवस्थाओं के सम्बंध में भी उनसे फीड बैक लिया। डीएम ने कई कोरेन्टीन सेन्टर पर रह रहे श्रमिको के बीच मनरेगा जॉब कार्ड का भी वितरण किया। डीएम ने श्रमिको को संबोधित करते हुए कहा कि कोरेन्टीन कैम्प में खेलकूद,योगा आदि चलाई जा रही गतिविधियों में जरूर हिस्सा लें और प्रसन्न चित्त रहे।




Leave a Reply