PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसका एलान किया है। बाहर से आए सभी मजदूरों को राहत राशि मिलेगी। खुद से वापस लौटे मजदूरों को भी सरकार एक हजार की राशि देगी।
बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार लौटने वाले तमाम मजदूरों को एक हजार की राहत राशि देने का फैसला किया गया है। ट्रेनों के अलावे बसों या फिर पैदल या किसी अन्य संसाधनों से पहुंचने वाले मजदूरों के खाते में भी सरकार एक हजार रुपये डालेगी।

इससे पहले बिहार सरकार ने केवल ट्रेनों से बिहार पहुंचने वाले मजदूरों को ही राहत राशि के तौर पर उन्हें क्वरेंटाइन सेंटर में रखने के बाद एक हजार रुपये देने का फैसला किया था। लेकिन ट्रेनों के अलावे हजारों की संख्या में मजदूर अन्य संसाधनों से लगातार बिहार पहुंच रहे हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में मजदूर तो पैदल ही बिहार पहुंच रहे हैं। इसके बाद सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।



Leave a Reply