BIHARCRIMEMUZAFFARPURSTATE

दारोगा और जमादार का रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल, वि’वाद सुलझाने के नाम पर वसूल रहे पैसा…

MUZAFFARPUR: जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर बिहार पुलिस के दारोगा पैसा वसूल रहे हैं. कटरा पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा उसमें साफ दिख रहा है. दारोगा और जमादार लोगों से पैसा वसूलते हुए दिख रहे है.


थाने में वसूल रहे पैसा

कटरा थाना परिसर में ही दारोगा नंद लाल तिवारी के आवास पर वर्दी में जमादार मनोज सिंह पहसौल के जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए खुलेआम रिश्वत लेते दिख रहें हैं तो दरोगा नंद लाल तिवारी सादे कपड़े में टेबल कुर्सी लगा दरवार सजा खुलेआम रिश्वत ले रहे है. दोनों पुलिस पदाधिकारी अलग अलग मामले सुलझाने के नाम पर रिश्वत लेते नजर आ रहें हैं.

दोनों अलग-अलग केस के वसूल रहे पैसा

एक मामल कटरा थाना के पहसौल और दूसरा दरगाह चौक का है जहां पारिवारिक विवाद व जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए खुलेआम रिश्वत लिया जा रहा है. जिसे रिश्वत देने वाले के ही नजदीकी लोगों ने कैमरा में कैद कर लिया. वहीं कुछ का कहना है कि पुलिस के ही बिचौलिये जो थाना में पुलिस व फरियादी के बीच रिश्वत लेने और देने का काम करते हैं उसी ने वीडियो पुलिस पदाधिकारी को ब्लैकमेल करने के लिए बना ली और बीती रात वायरल कर दिया. एसएसपी जयकांत ने पूरे मामले की जांच की बात कही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.