BIHARBreaking NewsPATNASTATE

बिहार: गृह विभाग के ऑफिस को 72 घंटे के लिए किया गया सील, एक कर्मी आया है कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में…

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. बताया जा रहा है कि गृह विभाग के ऑफिस को सील कर दिया गया है. इस विभाग के एक कर्मचारी  कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है. ऑफिस को सील करने के बाद सैनिटाइज किया जा रहा है. ऑफिस में संक्रमण ना फैले इसको लेकर सारी तैयारी की जा रही है.  बताया जा रहा है कि इस ऑफिस को 72 घंटे के लिए सील किया गया है. 72 घंटे के बाद ही ऑफिस को खोला जाएगा.

आदेश दिया गया है कि गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के एक सहायक के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण और उस सहायक से गृह विभाग के सभी कर्मियों का संपर्क में रहने के कारण गृह विभाग में कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना हो गई है. इस संभावना के रोकथाम के लिए सरदार पटेल भवन स्थित गृह विभाग के ऑफिस को सैनिटाइज किया जा रहा है. सैनिटाइज के लिए ऑफिस को तीन दिन के लिए बंद किया जा रहा है.

कल ही नालंदा में अधिकारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. उनके घर से लेकर ऑफिस तक को स्टाफ का कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. संपर्क में आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.