BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

उपायुक्त ने बोकारो रेलवे स्टेशन मे जरूरतमंद लोगों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण…

बोकारो : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन मे टेंपो चालक, रिक्शा चालक, कुली, दिहाड़ी मजदूर आदि जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। खाद सामग्री के वितरण के दौरान उपायुक्त ने सभी लोगों को कहा कि लॉक डाउन के दौरान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को खाद्य सामग्री अथवा भोजन की जरूरत होती है तो अविलंब जिला प्रशासन को जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सूचित कर खाद सामग्री तथा भोजन प्राप्त कर सकते हैं। खाद्य सामग्री वितरण के दौरान लगभग 150 जरूरतमंद लोगों को खाद सामग्री के पैकेट प्रदान की गई। उपायुक्त ने जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री प्रदान करने के बाद बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एआरएम आद्रा रेलवे मंडल श्री प्रभात प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चास अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो आदि जिला स्तरीय अधिकारियों तथा स्टेशन प्रबंधन के पदाधिकारियों के साथ रेलवे गाड़ी के माध्यम से आ रहे प्रवासी मजदूरों की मेडिकल स्कैनिंग तथा उनको व्यवस्थित रूप से उनके घर पहुंचाने की सारी व्यवस्थाएं बहाल करने हेतु पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदेश अनुसार आगामी दिनों में जिले के प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन के माध्यम से बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं अतः उन सभी प्रवासी मजदूरों की भोजन, सुरक्षा तथा मेडिकल जांच हेतु योजना बनाकर उसे धरातल पर सरल एवं सुगम तरीके से क्रियान्वयन करना बोकारो जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इस संबंध में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा बोकारो रेलवे स्टेशन के अधिकारी और कर्मियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे स्टेशन परिसर को प्रवासी मजदूरों के आने से पहले सैनिटाइज करने की पहल की जा रही है तथा उनके ठहराव हेतु स्टेशन परिसर तथा स्टेशन परिसर के बाहर जगहों को चिन्हित कर वहाँ कैंप लगाने हेतु निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

खाद्य खाद्य वितरण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा ,उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री नीतीश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी चास श्री दिवाकर प्रसाद दृवेदी, एआरएम आद्रा रेलवे जोन श्री प्रभात प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री सतीश चंद्र झा, बोकारो स्टेशन मास्टर श्री केके हलदर व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.