सरल डैशबोर्ड से जानकारियां लेना होगा आसान: उपायुक्त ॥
बोकारो : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने मीडिया संग वार्ता कर जिले में चल रहे राहत कार्यो एवं विविध क्रियाकलापों से अवगत कराया। सबसे खास बात रही कि मीडिया द्वारा कोविड 19 में जिस प्रकार कार्य किया जा रहा है उसके लिए उपायुक्त का आभार विशेष था। मीडिया को जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि अबतक जिला पहुंच चुके 1413 प्रवासी श्रमिक एवं छात्र जिन्हें होम क्वारंटाइन में 14 दिन तक के लिए रहने को कहा गया है। यदि वे 14 दिन का नियम तोड़ते हैं तो उन्हें सरकारी क्वारंटाइन में 28 दिनों तक के लिए रखा जाएगा साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। 28 दिन की अवधि के पश्चात या पूर्व स्वस्थ होने की घोषणा पर उन्हें दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सोसायटी को खतरे में डालने के जुर्म में जेल भेज दिया जाएगा। होम क्वारंटाइन में रखे गए श्रमिकों को उनके घर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। और भी इसे विस्तार रूप दिया जा रहा है जिसमे बल्क एसएमएस के माध्यम से आगाह करना, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रशासन के माध्यम से लगातार नजर में रहेंगे।

होम क्वारंटाइन में_रखे_गए श्रमिकोके_घर पर_पहुचाया_जाएगा राशन:
होम क्वारंटाइन में रखे गए श्रमिकों के घर पर सूखा राशन मुहैया कराया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी लगातार संपर्क में रहेंगे। *श्रमिकों की निगरानी के लिए आरोग्य प्रहरी बनाया जा रहा है जो निगरानी रखेंगे। यदि कोई होम क्वारंटाइन को तोड़कर बाहर निकलता है तो सूचना प्राप्त होते ही इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाएगा।*
सरल डैशबोर्ड_से जानकारियां_लेनाहोगा आसान: उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से सरल डैशबोर्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कोविड-19 के कारण राज्य के बाहर फंसे मजदूर, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों का एक डाटा तैयार किया है जिससे उनसभी को वापस लाने में सहूलियत होगी। इससे हर किसी का मोनिटरिंग भी कर पाएंगे। इसमे डेटा का उलटफेर होने की गुंजाइश भी नही रहेगी। ज़ूमिंग कर श्रमिकों का स्टेटस भी देखा जा सकता है।
टेल्स_ऑफ हैप्पीनेस_एवं_ऑनलाइनक्लासेज का उठाएं_लाभ: उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान संकट के समय जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम टेल्स ऑफ हैप्पीनेस एवं ऑनलाइन क्लासेज काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। इसे और भी विस्तार किया जाएगा। सूचना भवन में स्टूडियो का भी निर्माण किया जा रहा है ताकि और भी बेहतर तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया जा सके। माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी स्टूडियो निर्माण में भी रुचि दिखाया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं ज्ञान विज्ञान, मनोरंजन कार्यक्रम से लॉक डाउन में प्रभावित हुए पठन पाठन एवं दिनचर्या को संतुलित करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रवासी_श्रमिको को_रोजगार_से जोड़ा_जाएगा: उप विकास आयुक्त श्री रवि रंजन मिश्रा ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को घर क्षेत्र में ही रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। हाल ही में सरकार द्वारा शुरू किए गए तीनो नए योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 18 लाख आवेदन आये जिसे 10 जून 2020 तक योग्यधारी लाभुक के बीच वितरण किया जाना निर्धारित किया गया है।जिले में कही भी पानी की समस्या उत्पन्न नही हो इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

ई_पास के_लिए करें ऑनलाइनआवेदन: अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पास के लिए कुल 1243 आवेदन आए थे जिसमें अब तक के लिए 1093 लोगों को पास दे दिया गया है। ई पास हेतु ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। प्रेसवार्ता के दौरान उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, डीपीएआर श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री नीतीश कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



Leave a Reply