BIHARBreaking NewsSTATE

‘जरूरी सामानों में शामिल नहीं है ज्वेलरी और कपड़े, नहीं मिलेगी कोई रियायत’- DGP गुप्तेश्वर पांडेय

कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स की बैठक में सोने-चांदी की दुकान और कपड़ों की दुकानें खोलने पर चर्चा की गई. जिसमें डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इन दुकानों को बंद करने का आदेश दिया.

मंगलवार को कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने बिहार के 200 से ज्यादा व्यापारियों के साथ बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत की. इस बैठक में कैट की ओर से ज्वेलरी और कपड़ों की दुकान को खोलने पर चर्चा की गई. जिसमें डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने साफ तौर से ज्वेलरी और कपड़ों की दुकान खोलने पर पाबंदी लगा दी.

बता दें कि महज कुछ दिन पहले ही व्यापारी संगठन कैट की ओर से एक पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया था कि ज्वेलरी शॉप कुछ घंटे के लिए खोलने की अनुमति दी जाए. जिसको देखते हुए एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया. जिसमें तमाम व्यापारी के साथ बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने भी हिस्सा लिया और निर्णय लिया गया कि अभी ज्वेलरी शॉप और कपड़े की दुकान नहीं खोली जा सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.