AccidentBreaking NewsMAHARASHTRA

BreakingNews: औरंगाबाद में ट्रैक पर सोये प्रवासी मजदूरों के ऊपर से गुजरी ट्रेन, 15 की द’र्दनाक मौ’त…

महाराष्ट्र (Maharashtra )के औरंगाबाद (Aurangabad)में पटरी पर सोए प्रवासी मजदूरों पर से ट्रेन गुजरने के चलते उनकी मौ’त हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सभी रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा औरंगाबाद जालना रेलवे लाइन (jalna aurangabad railway line) पर हुआ. करमाड पुलिस मौके पर है . मिली जानकारी के अनुसार यह घटना औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे हुई.  फ्लाईओवर के पास पटरियों पर सो रहे 15  प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौ’त हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घ’टना में चार मजदूर गं’भीर रूप से घा’यल हो गए. वे सभी एक निजी कंपनी में काम करते थे. और MIDC औरंगाबाद जा रहे थे. बताया गया कि दिन भर सफर करने के बाद वे रात में आराम करने के लिए ट्रैक पर सो गए. अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घ’टना एक मालगाड़ी के गुजरने के बाद हुई.

इससे पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) जिले में उन्हेल-मोहनपुरा मार्ग पर बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रही एक महिला सहित तीन मजदूरों को कुच’ल दिया था. लॉकडाउन से बेरोजगार हुए ये मजदूर सरकार द्वारा बसों से जैसलमेर (राजस्थान) से उज्जैन लाए गए थे और यहां से दूसरे वाहन से अपने गांव मोहनपुरा की ओर जा रहे थे.

Input: News 18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.