BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: लॉकडाउन उल्लं’घन मामले में पुलिस ने किया दो दुकानों को सील, बिहार का संभवतः पहला मामला…

MUZAFFAPUR (ARUN KUMAR) वैश्विक महामा’री कोरोना के बीच केंद्र सरकार द्वारा घोषित तीसरे चरण के दौरान आज चौथे दिन लॉक डाउन नियमों के उ’ल्लंघन मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में स्थित दो दुकानों को सील कर दिया गया है. उक्त दोनों दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड नामक एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान और एक अन्य इलेक्ट्रिकल की दुकान शामिल हैं. दुकानों को सील करने वाले ब्रह्मपुरा पुलिस पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो दुकानों को सील किया गया है जो सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. पूर्व में भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी, बावजूद लाख मना करने के बाद भी नियमों की अनदेखी करते हुए अपनी दुकानें खोल रहें थे और किसी प्रकार की कोई भौतिक/व्यक्तिगत दूरी कायम नहीं कर रहें थे और सरकार के आदेशों की ध’ज्जियाँ उड़ा रहें थे.

इस मामले में प्रा’थमिकी दर्ज कर दोनों दुकानों को विधिवत सील कर दिया गया गया है.
वहीं इस मामले में ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विश्वनाथ राम ने कहा कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिन दो दुकानों को सील किया है, उन्हें पूर्व में भी चेतावनी दी गई थी कि लॉक डाउन में दुकानें ना खोलें ना ही लॉक डॉन नियमों का उ’ल्लंघन करें.

कोरोना संकट में सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन नियमों का अनुपालन करें, लेकिन दुकानदार मानने को कतई तैयार नहीं थे इसलिए बीते दिन थाना में एफआईआर दर्ज करते हुए दो’षी उक्त दोनों दुकानों को पुलिस ने सील कर दिया.
बता दें की बिहार में लॉक डाउन के दौ’रान नियमों के उल्लंघन उपरांत संभवतः यह पहली कार्रवाई हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.