MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कोरोना संकट के मद्देनजर लॉक डाउन घोषित होने के बावजूद अ’पराधियों के हौसले बुलंद हैं, वो भी तब जब लॉक डाउन नियमों का अनुपालन कराये जाने को लेकर हर चौक चौराहों पर पुलिस तैनात है, प्रत्येक इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है. पुलिस को चुनौती देने का ताज़ा मामला आज जिले के सकरा में सामने आया है जहाँ सकरा थानांतर्गत चंदनपट्टी हाई स्कूल के पीछे मकई के खेत मे एक 24 वर्षीय युवती की शव बरामद किया गया. श’व मिलने की सूचना पर इलाके में स’नसनी फैल गयी.
जिस अवस्था में युवती का श’व बरा’मद किया गया है, आशंका जताई जा रही है की दु’ष्कर्म करने के उपरांत पहचान उजागर होने के दार से उसकी ह’त्या कर दी गई है.
24 वर्षीया युवती की ला’श मिलते ही इलाके में लोग सकते में हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची सकरा थाना की पुलिस स्थानीय लोगो से पूछताछ करते हुए जाँच में जूट गयी है. वैज्ञानिक पद्धति और मानवीय श्रोतों से किये गए अनुसन्धान के क्रम में पुलिस ने एक आ’रोपी को गि’रफ्तार किया है. थाना में गि’रफ्तार आ’रोपी से गहन पूछताछ जारी है, और जल्द ही पुलिस इस मामले का उ’दभेदन कर सकती है. एएसपी पूर्वी अमितेश कुमार ने बताया की एक आ’रोपी को संदेह के आधार पर हि’रासत में लिया गया है, युवती के श’व को क’ब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ह’त्या का कारणों का पता चल सकेगा.

फिलहाल पुलिस टीम अनुसन्धान करते हुए विधिसम्मत करवाई कर रही है.
महिलाओं के खि’लाफ यौ’न उ’त्पीड़न, ब’लात्कार और ह’त्या जैसे संगीन अ’पराधों से फिर यह सवाल उठता है कि ऐसी घट’नाएं क्यों होती हैं, एक समाज और व्यवस्था के रूप में हमारा सिस्टम क्यों विफल हो रहा है और लोग ऐसे जघ’न्य अप’राधों में क्यों लिप्त होते हैं? ऐसे घृ’णित कार्य को अंजाम देने वाले समाज में छुपे ऐसे दरिं’दे कठोर से कठोरतम सजा के ह’क़दार हैं.
हमें एक समाज और व्यवस्था के रूप में ऐसे अप’राध और अपरा’धियों के खि’लाफ खड़े होने की जरूरत है. इस मामले में न्याय ऐसा होना चाहिए, जो निवारक के रूप में कार्य करे. निस्संदेह यह सुनिश्चित करने के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है.




Leave a Reply