BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

समाजसेवी विनोद कुमार के सहयोगी संतोष सिंह ने जरूरतमंदों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण..

समाजसेवी विनोद कुमार के सहयोगी संतोष सिंह ने जरूरतमंदों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण
बोकारो : लॉकडाउन में समाजसेवी सह चास मेयर प्रत्याशी विनोद कुमार के सहयोगी संतोष सिंह जिले के केम्प -2 के हनुमान नगर एवं सेक्टर 12 में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्‍हें चावल, आलू, दाल, प्याज का नि:शुल्क दि‍या। श्री सिंह ने बताया कि समाजसेवी विनोद कुमार के सौजन्य से प्रतिदिन सैकड़ो जरूरत मंद को हर संभव मदद कि जा रही, चास के अलावे विभिन्न सेक्टरों मे प्रतिदिन मुहल्ले मे जा जा कर खाद्य सामग्री तों कभी पका भोजन का वितरण किया जा रहा है ।

इसके साथ ही लगातार कोरोना संक्रमण को रोकने और बचाव के लिए जन जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने श्री सिंह ने बताया कि वे लगातार अपनी टीम के साथ गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों से संपर्क कर रहे हैं। जिनके घर में खाद्य सामग्री नहीं है, वैसे लोगों को इसे उपलब्‍ध करा रहे हैं। आगे भी खाद्य सामग्री और अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराते रहेंगे। इस दौरान सदस्यों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में बताया। सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने की बात भी कही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.