अपर समाहर्ता ने मजदूरों के लिए प्रदान किए जा रहे सुविधाओं का लिया जायजा॥
बोकारो/पेटरवार : अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता उपायुक्त, बोकारो श्री मुकेश कुमार के दिशा-निर्देश पर आज दिनांक 6 मई 2020 को पेटरवार प्रखंड पहुंचे। पेटरवार पहुंचकर अपर समाहर्ता ने प्रवासी मजदूरों को बोकारो जिला में प्रवेश के दौरान पेटरवार स्थित बालिका उच्च विद्यालय में प्रदान किए जा रहे सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को मेडिकल स्क्रीनिंग के साथ प्रदान किए जाने वाले राहत सामग्रियों का भी अवलोकन किया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य से जिले के प्रवासी मजदूरों को लाने के क्रम में उनका मेडिकल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें होम क्वॉरेंटाइन के लिए भेजा जा रहा है। इस दौरान प्रवासी मजदूरों को राशन के साथ साथ राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उन्हें खाने-पीने की कोई समस्या ना हो।

अपर समाहर्ता ने पेटरवार दौरे के दौरान जिला के सीमांत इलाकों का चेक नाका का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता ने पुलिस पदाधिकारियों तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के अंदर कोई भी व्यक्ति बिना परमिशन के अगर प्रवेश करता है तो उसकी तुरंत सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दें, साथ ही मुस्तैदी के साथ एक-एक व्यक्ति की गहन जांच करें। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार श्री इंद्र कुमार तथा अंचल अधिकारी पेटरवार उपस्थित थे।



Leave a Reply