Breaking NewsSITAMARHI

गुजरात से पहुँच रहे प्रवासी लोगों को उनके ही घर मे स्वागत को लेकर डीएम-एसपी के नेतृत्व में सीतामढ़ी जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार

गुजरात से पहुँच रहे प्रवासी लोगों को उनके ही घर मे स्वागत को लेकर डीएम-एसपी के नेतृत्व में सीतामढ़ी जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार ।

मेडिकल टीम के साथ-साथ प्रशिक्षित पुलिस एवम एसडीआरएफ के जवान पूरी तरह से मुस्तैद। 50 से अधिक बसे पूरी तरह से सेनेटाइज होकर अपने अपने लेन में खड़ी है। यात्रियों के सामानों को भी किया जाएगा सेनेटाइज। सिविलसर्जन एवम डीएमओ के नेतृत्व में 12 मेडिकल टीम भी तैयार।

रात्रि 1 बजे में डीएम-एसपी ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों एवम पदाधिकारियो को किया ब्रीफिंग। यात्रियों को किस क्रम में किस बोगी से उतारना है,उनको सेनेटाइज करवाना,मास्क, नाश्ता का वितरण, प्लेटफार्म पर बनाई गई पीली पट्टी पर ही यात्रियों खड़ा करवाना आदि को लेकर डीएम ने विस्तार से ब्रीफिंग किया।

डीएम-एसपी ने स्वयं काफी देर तक ध्वनि विस्तारक यंत्र से भी दिशा-निर्देश देकर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया।-डीपीआरओ*