चास SDO ने महुआर के जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री तथा भोजन वितरण किया॥
बोकारो : अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज बोकारो शहरी क्षेत्र के महुआर बस्ती के जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री तथा भोजन वितरण किया। अनुमंडल पदाधिकारी चास बताया की लॉक डाउन के दौरान असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को राशन तथा भोजन उपलब्ध कराना सबसे जरूरी कार्य है। ऐसे लोग लॉक डाउन के कारण अपनी रोजगार से काफी प्रभावित हुए हैं तथा इनके सामने सबसे बड़ी स’मस्या अभी खाने पीने की है। अतः ऐसे जरूरतमंद लोगों को भोजन तथा राहत सामग्री प्रदान करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।




Leave a Reply