BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

प्रदूषण कम हुआ तो सीतामढ़ी से दिखने लगीं हिमालय की चोटियां!

सीतामढ़ी। लॉकडाउन के चलते हर जगह वायु प्रदूषण खत्म-सा हो गया है। ²श्यता इतनी बढ़ गई है कि भारत-नेपाल सीतावर्ती क्षेत्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित हिमालय की पहाड़ियां ²ष्टिगोचर होने लगी हैं। सीतामढ़ी शहर और उसके आसपास के लोगों के लिए यह कौतहूल का विषय बना हुआ है। लोग अपनी-अपनी छतों से पर्वत चोटियों को देखकर हिमालय का नजारा देखने की अनुभूति कर रहे हैं। कैमरे से अपर रेंज की हिमालयन पहाड़ियों के ²श्य भी लोग कैद कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से आसमान बिल्कुल साफ है। जिसके बाद दूर कहीं दिख रही पर्वत चोटियां हिमालय होने का आभास करा रही हैं। हिमालय पर बर्फीली पहाड़ियां दिखता हुआ आभास होने से लोग काफी खुश हैं। लोग इस ²श्य को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। बता दें कि सीतामढ़ी से नेपाल के पहाड़ी इलाके की दूरी करीब सवा किलोमीटर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौसम पूरी तरह से साफ हो और बीच में कोई पहाड़ न हो, तो इतनी दूरी की पर्वत श्रंखलाओं को ऊंचाई से देखा जा सकता है। खासकर इस समय प्रदूषण में 40 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई काफी कम गया है।

प्रदूषण घटने से हिमालय की चोटी दिखना हैरतअंगेज नहीं

प्रो. आनंद किशोर बताते हैं कि नासा की रिपोर्ट के अनुसार, आज विश्व में दो दशकों में सबसे कम प्रदूषण है। देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य महानगरो में वायु प्रदूषण घटा है। गंगा और यमुना तक साफ हो गई हैं। देश के विभिन्न भागों से हिमालय की चोटी, कंचनजंघा देखने तथा कहीं मोर, हिरण तथा अन्य जंगली जीव-जंतु देखे जा रहे हैं। स्वाभाविक है जब मानवीय गतिविधियां बंद हैं, वाहनों का परिचालन घटा है, उद्योग धंधे बंद हैं, व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक जीवन में साफ-सफाई बढ़ा है और लगातार वर्षापात ने भी प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग किया है। हमारे सीतामढ़ी का वायु प्रदूषण सूचकांक नवंबर माह मे 400 तक खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। आज घटकर 75 पर आ गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.