BIHARBreaking NewsMUNGERSTATE

मुंगेर: क्वॉरेंटाइन सेंटर और अंतर जिला चेकपोस्ट का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण…

क्वॉरेंटाइन सेंटर और अंतर जिला चेकपोस्ट का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण

मुंगेर

मुंगेर के जिलाधिकारी राजेश मीणा द्वारा प्रखंड क्षेत्र के रेन शेल्टर मौजमा में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर के साथ-साथ मुंगेर और बांका जिले की सीमा पर संग्रामपुर चौक के पास बनाए गए चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान। रेन शेल्टर होम मौजमा में दूसरे राज्यों से आए लोगों को  क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है। इन लोगों से जिलाधिकारी ने बात की एवं उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे लोग पूरी निष्ठा के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए क्वॉरेंटाइन पीरियड को पूरा करें ताकि देश और समाज इस वैश्विक महामारी से सुरक्षित रह सके।क्वॉरेंटाइन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का भी जिलाधिकारी के द्वारा जायजा लिया गया। इसके उपरांत वे वहां से सीधे मुंगेर जिले की सीमा में बनाए गए संग्रामपुर चौक स्थित अंतर जिला चेक पोस्ट पहुंचे। वहां मौजूद अधिकारियों को जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पूरी शक्ति से बाहर से आने-जाने वालों पर निगरानी रखते हुए । उनकी जांच करें  तथा  बिना जांच किए  एक भी व्यक्ति को  सीमा में प्रवेश नहीं करने दें।

बाहर से आने वाले वाहनों एवं उन पर लदी सामग्रियों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ही वाहनों को आगे जाने दिया जाए। चेक पोस्ट पर तैनात पदाधिकारियों का जिलाधिकारी ने उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने महामारी की इस विषम परिस्थिति में सभी वर्ग के अधिकारियों से सामूहिक प्रयास करने की अपील की ताकि इस संक्रमण के फैलाव को क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका जा सके। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता आइ ए अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार सहित प्रखंड के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.