BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: छत्तीसगढ़ में फंसे 324 श्रमिकों को लाने 13 बस को किया रवाना…

बोकारो : छत्तीसगढ़ मे फंसे श्रमिकों को लाने के लिए आज 13 बसों को रवाना किया गया। उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किये गए सार्थक पहल को जिला प्रशासन बाहर फंसे श्रमिकों को घर लाने के लिए टीम भावना से कार्य कर रहा है।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से 314श्रमिक आएंगे:छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 314 श्रमिक आएंगे। यदि और भी कोई आना चाहते हैं तो आ सकते हैं। जिला प्रशासन की तैयारी सभी स्तर से पूर्ण की जा चुकी है। जिला प्रशासन_स्वयं पहुंचाएगाश्रमिकों_को उनके घर: जो भी श्रमिक आएंगे सभी का मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद जिला प्रशासन द्वारा स्वयं उनके घर तक पहुंचाएगा। अपने संबंधी या नजदीकी के साथ नही जा सकेंगे।
सैनिटाइजर की व्यवस्था में को कमी नही:सभी बसों को सैनिटाइज करके भेजा गया है और साथ मे पर्याप्त सैनिटाइजर भी दिया गया है ताकि समय समय पर इस्तेमाल किया जा सके।
संबंधित_जिला_अधिकारी_से_लगातारहो_रहे_संपर्क:छत्तीसगढ़ में संबंधित जिला के कलेक्टर से लगातार हो रही है वार्ता। समन्वय स्थापित किया जा चुका है। सभी श्रमिक को सकुशल लाने के लिए पर्याप्त समन्वय पदाधिकारी एवं पुलिस बल भी साथ जा रहे हैं।


लौटने_के_बाद श्रमिक_जाएंगे होमक्वारंटाइन_में : श्रमिकों के लौटने के बाद मेडिकल स्क्रीनिंग किया जाएगा तथा उन्हें उनके घर पहुंचाया जाएगा जहाँ पर वे 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे। सामाजिक दूरी बनाकर रहेंगे।इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, निदेशक डीपीएलआर श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, अमुमण्डल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.