मुंगेर जिला के वार्ड नंबर 26, 27 28 एवं 29 में भाजपा नेता संजीव मंडल के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच सुखा राशन का वितरण करवाया गया जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू अधिवक्ता, भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत लाइन में खड़ा कर वार्ड आयुक्त सुजीत पोद्दार के अवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए जरूरतमंद महिलाएं एवं लोगों को एक-एक कर सुखा राशन का पैकेट का वितरण किया गया ।इसके साथ हि भाजपा नेता संजीव मंडल के सौजन्य से भाजपा प्रदेश मंत्री बीवी चंकी द्वारा मुंगेर के वार्ड नंबर 17 माधोपुर मोहल्ले में भी जरूरतमंदों महिलाओं एवं बुजुर्गों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सूखा राशन का पैकेट वितरण किया गया। वहीं संजीव मंडल ने कहा परदेस नेतृत्व एवं भाजपा नेतृत्व के द्वारा ट्वीट कर बताया गया कि अब भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता खुद से राशन वितरण नहीं करेंगे । वही संजीव मंडल ने कहा कि 25 मार्च से लगातार रीड द निधि कार्यक्रम का आज अंतिम कार्यक्रम किया गया। जिसमें आज अंतिम दिन 400 लोगों के बीच राशन वितरण करवाया गया।




Leave a Reply