BIHARBOKAROBreaking NewsJHARKHANDSTATE

बोकारो: राज्य में सबसे ज्यादा मजदूरों को कार्य उपलब्ध कराने वाला जिला बना बोकारो…

बोकारो : लॉक डाउन की इस विषम परिस्थिति में वर्तमान परिपेक्ष में मजदूरों की क’ठिनाइयों को देखते हुए बड़ी संख्या में जिले अंतर्गत मनरेगा योजनाओं का क्रियान्वयन प्रारंभ किया गया है।

बोकारोपहले एवं गिरिडीह दूसरे स्थान तथा राँची तीसरे स्थानपर है:

प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय मनरेगा पदाधिकारियो/कर्मियों द्वारा तत्परता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। झारखंड राज्य में मनरेगा अंतर्गत ज्यादा मजदूरों को काम देने वाले जिलों में बोकारो पहले एवं गिरिडीह दूसरे स्थान तथा राँची तीसरे स्थान पर है। यहाँ लगभग 14000 मजदूर मनरेगा में कार्य कर रहे हैं साथ ही साथ वर्तमान समय मे 5133 योजनाओं का क्रियान्वयन विभिन्न प्रखंडों/ पंचायतों में किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.