आज महिला संघ बिहार मुज़फ़्फ़रपुर की जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह की अध्यक्षता में सभी महिला संघ पदाधिकारियों उपाध्यक्ष नूतन जैसवाल, महामंत्री रीता गुप्ता, सचिव अंजू जैसवाल, मीडिया प्रभारी अनुपमा गुप्ता, और सदस्यों सविता गुप्ता आदि की मौजूदगी में जरूरतमंदों को मास्क, गमछा, साबुन और खाने की सामग्री बांटा गया। और साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया गया।

सभी से घर में रहने की अपील की गई। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहने और घर वापस आने के बाद हाथ अच्छे से जरूर साफ करें। धीरज बनाये रखे क्योंकि सबके सहयोग से ही हम इस बीमारी को हराने में सफल होंगे। और जो ये लॉकडाउन एक बार फिर से बढ़ाया गया है वो देश मे बढ़ते कोरोना को देख कर ही बढ़ाया गया है। सभी देशवासियों के सहयोग से जिस प्रकार अभी तक सब कंट्रोल में है उम्मीद है कि इस लॉक डाउन के बाद हम कोरोना को जरूर हरा देंगे। हर बार की तरह इस बार भी संयम से आदेशों का पालन करे।






Leave a Reply