Breaking NewsKERALASTATE

लॉकडाउन में केरल से आज बिहार के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, एर्नाकुलम और तिरुर से शाम में होंगी रवाना

लॉक डाउन के बीच  राज्यों के अनुरोध के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार से अलग-अलग राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। इस तरह से अब यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों के प्रवासी मजदूर ट्रेन के माध्यम से अपने घरों को जा सकेंगे. आज जयपुर से लगभग 1200 लोगों को लेकर स्पेशल ट्रेन पटना के दानापुर आ ही है.

केरल से आज बिहार के लिए चलेंगी  2 ट्रेन
जानकारी के मुताबिक केरल में फंसे बिहार के लोगों के लिए केरल के एर्नाकुलम और तिरुर से आज दोनों ट्रेने बिहार के लिए खुलेंगी. खबर के मुताबिक केरल के एर्नाकुलम से दानापुर के लिए आज शाम 6 बजे ट्रेन खुलेगी जबकि तिरूर से 5.30 बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन खुलेगी. ये दोनों ट्रेनें दानापुर स्टेशन पर पहुंचेंगी.

लॉकडाउन में बाहर से आने वाले लोगों की दानापुर में स्क्रीनिंग होगी. उसके बाद उन्होंने बसों के जरिए संबंधित जिलों में भेज जाएगा. साथ ही बाहर से आए लोगों को उनके ब्लॉक में 21 दिनों तक क्वारेंटाइन किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.