Breaking News

बेनीबाद में महा जनपंचायत का आयोजन

चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में गायघाट विधानसभा के बेनीबाद के केवटसा गांव में बुधवार को महा जनपंचायत का आयोजन किया गया । इस दौरान आसपास के सभी गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे थे।जिसमें गायघाट राजद विधायक निरंजन राय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बागमती तटबंध की समीक्षा हेतु वर्षो पहले बने रिव्यु कमिटी को कारगर बनाने और रिव्यु कमिटी की रिपोर्ट आने तक बागमती तटबंध के निर्माण पर रोक जारी रहेगा। इस महाजनपंचायत में शामिल हुआ और मोर्चा की मांगों को अपना समर्थन दिया। वही सिकटा के माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता भी बेनीबाद पहुंचे और बागमती संघर्ष मोर्चा की मांगे का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बागमती तटबंध निर्माण कार्य को हर हाल में रोकना है। जबतक रिव्यू कमिटी का का रिपोर्ट नहीं आ जाता निर्माण कार्य नहीं होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माले नेता सह जिला परिषद पति जितेंद्र यादव ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.