Breaking News

बिहार में होली पर 3 दिन सरकारी कार्यालय बंद, स्कूल और बैंकों में किस दिन छुट्टी?

पटना: बिहार में कहीं 14 तो कहीं 15 मार्च को होली मनाने की तैयारी हो रही है. इन सबके बीच जान लीजिए कि सरकारी कार्यालयों, स्कूल और बैंकों में कितने दिनों की इस बार छुट्टी रहेगी. होली को लेकर इस बार बिहार सरकार के कर्मियों की चांदी हो गई है.

आपको बता दें कि लगातार तीन दिन (14, 15 और 16 मार्च) सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. बैंक के कर्मचारियों की भी बल्ले-बल्ले है. बैंकों में तीन दिन (14, 15 और 16 मार्च) की लगातार छुट्टी है.

अगर बैंक का कोई काम करना है या सरकारी कार्यालय में कोई काम हो तो फिर 13 मार्च तक निपटा लें. 13 मार्च तक सभी कार्यालय और बैंक खुले रहेंगे. इसके बाद से फिर सीधे 17 मार्च से ये कार्यालय खुलेंगे. बिहार सरकार का सरकारी कैलेंडर जनवरी (2025) में जारी हुआ है. उसके अनुसार होली के लिए दो दिन 14 मार्च (शुक्रवार) और 15 मार्च (शनिवार) को छुट्टी दी गई है. इसके बाद रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण कार्यालय बंद रहेंगे.

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी लगातार तीन दिनों की छुट्टी रहेगी. 14 मार्च और 15 मार्च के अलावा 16 मार्च को रविवार को छुट्टी रहेगी. बता दें कि 13 मार्च होलिका दहन है लेकिन इस बार होलिका दहन को लेकर सरकारी कार्यालय बंद नहीं है. हालांकि सरकारी स्कूलों में अभी वार्षिक परीक्षा चल रही है. 13 मार्च को परीक्षा नहीं होगी, लेकिन स्कूल खुले रहेंगे. शिक्षक पहुंचेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.