Breaking News

लालू यादव के महिला MLC पर भड़के सीएम नीतीश, कह दी इतनी बड़ी बात

पटना: बिहार विधानपरिषद में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. राजद की महिला विधान पार्षद सदन में महिला हिंसा को लेकर सवाल उठा रही थी. इस दौरान सदन में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत अन्य महिला विधान पार्षदों पर भड़क गए।

मुख्यमंत्री अपनी सीट पर खड़े गए और राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसका पति डूब गया और पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया. राजद ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है. आरजेडी सरकार मे शिक्षा के लिए क्या किया, महिलाओं के लिए पहले की सरकार ने क्या किया, पहले महिलाएं कहां पढ़ती थी, प्राथमिक शिक्षा में कुछ पढ़़ती थी उसके बाद महिला नहीं पढ़ती थी,

राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा,इनके हसबैंड ने डूब गए तब  इनको सीएम बनाया. इन्होंने महिलाओं के लिया अबतक क्या किया, महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने किया

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.