पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) जनता दल के अध्यक्ष नीतीश कुमार का एक और कार्यकाल के लिए समर्थन करेगी। चौधरी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) किसी नए चेहरे को आगे बढ़ा सकता है।

चौधरी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि कुमार के बेटे निशांत का पार्टी में आना उनका (नीतीश कुमार का) व्यक्तिगत और जद (यू) का आंतरिक मामला है। उन्होंने राज्य में राजग के मुख्य प्रतिद्वंद्वी तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा मात्र प्रतिनिधि करार दिया।

यह पूछे जाने पर कि अगले बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होंगे, इस पर चौधरी ने कहा कि बिहार की राजनीति में यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि राजग के नेता नीतीश कुमार हैं। वह 1996 से गठबंधन के नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी इनके नेतृत्व में सहज रही है। कल भी नीतीश थे, आज भी नीतीश हैं और कल भी नीतीश कुमार ही रहेंगे।






Leave a Reply