Breaking News

BJP के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथः सिर्फ मिथिलांचल से 4 मंत्री

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बुधवार को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। BJP कोटे के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले दरभंगा से BJP विधायक संजय सरावगी ने शपथ ली। उन्होंने मैथिली में शपथ पत्र पढ़ा।

इसके बाद बिहारशरीफ से BJP विधायक सुनील कुमार, दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से BJP विधायक जीवेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर की साहेबगंज विधानसभा से BJP विधायक राजू सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

सीतामढ़ी जिले की रीगा विधानसभा से BJP विधायक मोतिलाल प्रसाद, अमनौर विधानसभा सीट से BJP विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू, सिकटी विधानसभा सीट से BJP विधायक विजय मंडल ने शपथ ली।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सभी विधायकों को शपथ दिलाई। NDA को सबसे ज्यादा सीटें देने वाले मिथिलांचल के 4 विधायक मंत्री बनें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.