Breaking News

महाकुंभ के महास्नान पर बाबा की नजर, अलर्ट पर है प्रयागराज, AI कैमरे से एक-एक श्रद्धालु पर नजर

Mahakumbh Mahashivratri Snan LIVE: प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित महाकुंभ का आज आखिरी स्नान है. महाशिवरात्रि के स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है. फिलहाल पूरी संगम नगरी हर-हर महादेव की जयकारों से गूंज रही है. भोले बाबा के भक्त भक्ति से सराबोर हैं. सुबह 6 बजे तक 41 लाख लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा ली है. वहीं सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं. वहां मौजूद अधिकारी पल-पल का अपडेट सीएम योगी आदित्यनाथ को दे रहे हैं.

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ को लेकर रेलवे का महाप्लान

प्रयागराज की पावन धरा पर आयोजित महाकुंभ का आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ ही आज महाकुंभ का समापन हो जाएगा. प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं का तांता लगा है. सभी प्लेटफार्म पर भारी भीड़ है. भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खुशुरू बाग में होल्डिंग एरिया बनाया है. संगम में आस्था की डुबकी लगाकर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को होल्डिंग एरिया से सीधे प्रयागराज जंक्शन में एंट्री दी जा रही है. जबकि देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को प्लेटफार्म नम्बर-6 सिविल लाइन की तरफ से महाकुंभ मेले में भेजा जा रहा है. श्रद्धालुओं को सकुशल उनके गंतत्व तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने आज 170 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई है.

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में नजदीकी घाटों पर स्नान करने की अपील

महाकुंभ में बुधवार को महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों ने लोगों से संगम पर एकत्र होने के बदले नजदीकी घाट पर पवित्र स्नान करने की अपील की है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज करीब 3 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा सकते हैं.

Mahakumbh 2025 LIVE: सीएम योगी कर रहे महाकुंभ की मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम से प्रयाग राज में चल रहे महाशिवरात्रि के पुण्य स्नान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सीएम योगी लगातार प्रयागराज की व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं. आज उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 3 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच सकते हैं.

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अशोक वूकीय का दौरा
आगमन: 26 फरवरी 2025, अपराह्न 13:30 बजे, बमरौली एयरपोर्ट, प्रयागराज (स्पाइस जेट फ्लाइट एसजी-663, दिल्ली से)
कार्यक्रम: शाही स्नान, लेटे हुए हनुमान मंदिर दर्शन, अखाड़ों का भ्रमण, गंगा आरती
प्रस्थान: 26 फरवरी 2025, रात्रि 23:00 बजे, बमरौली एयरपोर्ट से मुंबई (स्पाइस जेट फ्लाइट एसजी-784)

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री गायत्री भूपाल मंगारे एवं अन्य अतिथि
आगमन:
 26 फरवरी 2025, प्रयागराज
कार्यक्रम: महाकुंभ मेले में दर्शन एवं आरती

त्रिपुरा सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी एवं परिवार का आगमन
आगमन:
 25 फरवरी 2025, रात्रि 20:40 बजे, बमरौली एयरपोर्ट, प्रयागराज (स्पाइस जेट फ्लाइट एसजी-2971, नई दिल्ली से)
कार्यक्रम:
26 फरवरी 2025, मध्यान्ह 12:00 बजे – संगम स्नान एवं कुंभ मेला क्षेत्र भ्रमण
27 फरवरी 2025, प्रातः 06:00 बजे – सड़क मार्ग से अयोध्या प्रस्थान

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना एवं परिवार का आगमन

आगमन: 26 फरवरी 2025, पूर्वाह्न 10:30 बजे, बमरौली एयरपोर्ट, प्रयागराज
कार्यक्रम: संगम स्नान एवं स्थानीय दर्शन
प्रस्थान: 26 फरवरी 2025, अपराह्न 16:00 बजे, बमरौली एयरपोर्ट से दिल्ली

उत्तराखंड सरकार के मंत्री गणेश जोशी का दौरा
आगमन:
 26 फरवरी 2025, प्रातः 08:00 बजे, कार द्वारा प्रयागराज आगमन (लखनऊ से)
कार्यक्रम: संगम भ्रमण/स्नान
प्रस्थान: 26 फरवरी 2025, अपराह्न 14:45 बजे, बमरौली एयरपोर्ट से नई दिल्ली (एयर इंडिया फ्लाइट)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.